लाइव न्यूज़ :

पुलवामा मुठभेड़ : जैश ए मोहम्मद के मारे गए दो आतंकवादियों में शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:01 IST

Open in App

श्रीनगर, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी का संबंध जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार से है और वह वर्ष 2019 के पुलवामा हमले की साजिश रचने में शामिल था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर आज सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना महसूद अजहर के परिवार से संबद्ध शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी इस्माइल अल्वी उर्फ लंबू उर्फ अदनान को आज मुठभेड़ में मार गिराया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह पुलवामा के लेथपुरा हमले की साजिश में शामिल था और मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाखिल आरोपपत्र में भी उसका नाम शामिल है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमलावर आदिल डार ने हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।’’

कुमार ने सेना और पुलिस को इस सफलता पर बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल