लाइव न्यूज़ :

पुलवामा मुठभेड़ः भाजपा नेता के घर पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 12:26 IST

Open in App

श्रीनगर, दो अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाजपा नेता के घर पर हमला करने वाले तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार सुबह उस वक्त शुरू हुई जब दक्षिण कश्मीर जिले के काकापोरा इलाके के धोबी मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आंतकवादियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की, जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकावादी मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकियो और उनके संगठन की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अनवर अहमद के नौगाम स्थिति आवास पर हुए हमले में शामिल थे।

इस हमले में पुलिस कर्मी रमीज राजा शहीद हो गए थे।

आईजीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जी हां, वे कल हुए हमले में शामिल थे।’’

उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो नागरिक भी घायल हो गए। घायलों की पहचान पास पुलवामा के संबूरा के इशरत जान (25) और गुलाब नबी डार (42) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि इन्हें पहले नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और फिर एसएमएचएस में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए