लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद गुस्से में देश, दुकानदार ने पाकिस्तानी झंडे जलाने के लिए मुफ्त में दिए लाइटर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 16, 2019 13:57 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 44 जवानों के शहीद होने की घटना के विरोध में शहर के कई स्थानों पर पाकिस्तानी झंडे जलाए गए।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ शहर में विरोध प्रदर्शनों के बीच यहापुणे में एक झंडा बेचने वाले एक विक्रेता ने 100 से अधिक पाकिस्तानी झंडों की बिक्री की। एक मशहूर झंडा विक्रेता मुरुडकर जेंडेवाले ने शुक्रवार को 100 से अधिक पाकिस्तानी झंडे बेचे और प्रत्येक झंडे के साथ एक लाइटर मुफ्त में दिया।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 44 जवानों के शहीद होने की घटना के विरोध में शहर के कई स्थानों पर पाकिस्तानी झंडे जलाए गए।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

(इनपुट भाषा से)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया