लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: पीएम मोदी ने NSA डोभाल से की चर्चा, कहा- जवानों की शहाद व्यर्थ नहीं जाएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 19:48 IST

पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है। सीआरपीएफ के काफिल में 70 से ज्यादा गाड़ियों थीं। आतंकियों ने विस्फोटकों भरी कार से इस काफिले पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाटी आतंकी हमले में अब तक 30 जवान शहीद हो चुके हैं।पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार दोपहर हुए पुलवामा आतंकी हमले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से बात की है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार दोपहर तीन बजे के बाद सीआरपीएफ के एक काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों भारी कार से हमला कर दिया। 

पुलवामा आतंकी हमले में अभी तक 30 जवान मारे जा चुके हैं। 40 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। 

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-महोम्मद ने हमले के बाद एक वीडियो जारी करके आत्मघाती हमलावर की शिनाख्त आदिल अहमद डार नामक आतंकी के रूप में की है। हालाँकि भारतीय जाँच एजेंसियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से भी पुलवामा आतंकी हमले पर चर्चा की है। 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, "पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बेहद निंदनीय है। मैं कड़े शब्दों में इस कायराना हमले की निंदा करता हूँ। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूरा देश शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

एनएसए अजीत डोभाल पुलवामा हमले के बाद हालात पर नजदीकी नजर बनाए हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनाई के अनुसार वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकार डोभाल को पल-पल की खबर दे रहे हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। गृहमंत्री राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से फोन पर बातचीत करके हालात का जायजा लिया। 

पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो चुकी है। सीआरपीएफ के काफिल में 70 से ज्यादा गाड़ियों थीं। आतंकियों ने विस्फोटकों भरी कार से इस काफिले पर हमला कर दिया। 

भारतीय सुरक्षाबलों के ऊपर यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। इससे पहले सितंबर 2016 में उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले में 19 जवान शहीद हुए थे।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा