लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी झंडे जलाए

By भाषा | Updated: February 15, 2019 12:30 IST

पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी देश से कहा कि वह आतंकी गतिविधियों का समर्थन करना और आतंकवादियों को भारत के खिलाफ हमले करने के लिए पनाह देना बंद करे।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को औरंगाबाद के बेगमपुरा इलाके में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी झंडे जलाए।

पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी देश से कहा कि वह आतंकी गतिविधियों का समर्थन करना और आतंकवादियों को भारत के खिलाफ हमले करने के लिए पनाह देना बंद करे। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा शामिल थे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गये।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया।

श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ यहां के नागरिक समूहों ने कहा कि उन्होंने क्रांति चौक सहित औरंगाबाद के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया