लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जारी किया 'फिदायीन' हमलावर का वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 21:22 IST

पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा आदिल अहमद डार उर्फ वकास कमांडर इस वीडियो में आधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है। जैश ने यह वीडियो पुलवामा आतंकी हमले के तुरंत बाद जारी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान अब तक शहीद हो चुके हैं।पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये हैं और 40 से ज्यादा जवान घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके आदिल अहमद डार नामक आतंकवादी को हमले के लिए जिम्मेदार बताया है। जैश-ए-मोहम्मद ने आदिल अहमद डार को फिदायीन बताया है।

आदिल अहमद डार उर्फ वकास कमांडर इस वीडियो में आधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है। जैश ने यह वीडियो पुलवामा आतंकी हमले के तुरंत बाद जारी किया है। 

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक आत्मघाती हमलावर की पहचान नहीं की है। सीआरपीएफ (ऑपरेशन) के आईजी ने मीडिया से कहा कि पुलिस अभी हमले की पोस्ट-ब्लास्ट जाँच कर रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से वो कुछ कह सकते हैं। हालाँकि आईजी ने इसे एक आतंकवादी हमला बताया। 

जैश के वीडियो में दिखाए गया आतंकवादी आदिल अहमद डार काकपुरा के गुंडीबाग का रहने वाला है। आदिल अहमद डार साल 2018 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदिल अहमद डार पिछले साल भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बच निकला था। 

जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से जारी वीडियो में कहा गया है कि आदिल अहमद डार को आतंकवादी संगठन से जुड़ने के बाद ही इस हमले की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। 

वीडियो में आदिल अहमद डार को वीडियो में कहता दिखाया गया है कि इस वीडियो के सामने आने तक वो "जन्नत पहुंच चुका होगा।"

जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता मोहम्मद हसन ने दावा किया है कि सीआरपीएफ की दर्जनों गाड़ियों को हमले में नुकसान पहुंचा है। 

इस काफिले में सीआरपीएफ की करीब 70 गाड़ियाँ थीं जिनमें करीब 2500 जवान सवार थे। 

 

पुलवामा आतंकी हमले को अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। 18 सितंबर 2016 को हुए उरी आतंकी हमले में 19 जवानों की जान गयी थी।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं