लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: भारत ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-आतंकियों का सहयोग बंद करो

By भाषा | Updated: February 15, 2019 10:46 IST

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि भारत सरकार पुलवामा में भारत के वीर सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कायराना हरकत की कठोरतम शब्दों में निंदा करता है। 

Open in App

भारत ने पुलवामा में जैश-ए- मोहम्मद द्वारा अंजाम दिए गए आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और पड़ोसी मुल्क से आतंकवादियों को सहयोग देना बंद करने तथा उसकी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है।

भारत ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों से उस प्रस्ताव को समर्थन देने की मांग की है जिसमें जैश के सरगना मसूद अजहर सहित आतंकवादियों को निर्दिष्ट आतंकवादी की सूची में डालने और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों से चलने वाले आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। 

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि भारत सरकार पुलवामा में भारत के वीर सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कायराना हरकत की कठोरतम शब्दों में निंदा करता है। 

इसमें कहा गया कि इस जघन्य और घृणित घटना को जैश-ए- मोहम्मद ने अंजाम दिया है। यह पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन है जिसे संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य देशों ने प्रतिबंधित किया हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित मसूद अजहर इस आतंकवादी संगठन का सरगना है जिसे पाकिस्तानी सरकार ने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में अपनी गतिविधियां चलाने और आतंकी ठिकानों को बढ़ाने के साथ ही भारत तथा कहीं भी हमले करने की पूरी छूट दे रखी है।

इसमें कहा गया है कि भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के वास्ते बेहद दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया, ‘‘हम आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए भी संकल्पित हैं। हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह आतंकवादियों और उसके क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को सहयोग देना बंद करे और साथ ही आतंकवादी ढांचों को नेस्तनाबूद करे जहां से आतंकवादी अन्य देशों पर हमले करते हैं।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘हम सर्वोच्च बलिदान देने वाले निडर सुरक्षा कर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे