लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: CRPF ने इस भावुक संदेश के साथ शेयर की सभी 40 शहीद जवानों की तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2019 11:15 IST

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को लेकर सीआरपीए ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे। पुलवामा हमले में मारे गए हमारे सैनिक भाईयों और उनके परिवारों के साथ हम खड़े हैं। बता दें कि इस आत्मघाती हमले में कुल 40 जवान शहीद हुए।

Open in App

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की तस्वीर शेयर की है। सीआरपीएफ मे अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सभी शहीद जवानों की तस्वीरे शेयर करते हुए कहा कि CRPF के बहादुरों ने बलिदान दिया और 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहादत प्राप्त की। इसके पहले सीआरपीएफ ने कहा था कि इस हमले का हम बदला लेकर रहेंगे।

सीआरपीएफ ने कुल 40 शहीद जवानों की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले सीआरपीए ने ट्वीट किया कि हम नहीं भूलेंगे, नहीं माफ करेंगे। पुलवामा हमले में मारे गए हमारे सैनिक भाईयों और उनके परिवारों के साथ हम खड़े हैं। इस हमले का हम बदला लेकर रहेंगे। बता दें कि शुक्रवार (15 फरवरी) शाम शहीदों के शव को विशेष विमान द्वारा श्रीनगर से दिल्ली लाया जा चुका है, जहां प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शहीदों को श्रद्धाजंलि दिया। 

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे, जब आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में घात लगाकर हमला किया। ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया