लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: शहीदों की शहादत में इस साल होली नहीं मनाएंगे CRPF के जवान

By भाषा | Updated: March 20, 2019 14:24 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए थे। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

Open in App

केन्द्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) जम्मू कश्मीर में पिछले महीने आत्मघाती हमले में शहीद 40 जवानों के सम्मान में इस साल आधिकारिक रूप से होली नहीं मनाएगा। 

सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) आर आर भटनागर ने मंगलवार को यहां बल के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वामपंथी चरमपंथियों या नक्सलियों का प्रभाव 40 प्रतिशत तक कम हुआ है और अब देश में कुछ ही क्षेत्र बचे हैं जो अब इससे प्रभावित नहीं हैं।

दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए डीजी ने कहा कि बल शहीद जवानों के परिजन की मदद के लिए एक ‘मोबाइल एप’ बना रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती हमले में शहीद 40 जवानों के सम्मान में 21 मार्च को होली के मौके पर कोई ‘‘आधिकारिक जश्न’’ नहीं होगा।

डीजी ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में, आतंकवाद से निपटना एक चुनौती है। बल ने कश्मीर घाटी में पिछले साल अभियानों में 210 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ 

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए थे। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

जवाबी कार्रवाई ने भारतीय सेना किए एयर स्ट्राइक 

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसकी जानाकारी भारतीय वायुसेना ने अधिकारिक तौर पर प्रेसवार्ता कर दी थी। उन्होंने कहा था कि हमने पाकिस्तान में हवाई बमों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में टारगेट हिट किए थे। 

टॅग्स :सीआरपीएफपुलवामा आतंकी हमलाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं