लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सभी राजनीतिक दलों से की एकजुटता की अपील, रद्द किए गए पार्टी के कार्यक्रम

By भाषा | Updated: February 15, 2019 11:44 IST

पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कियेजैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गए

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमलों को कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताते हुए शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों से राजनीति से उपर उठकर एकसाथ आने की अपील की।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से पूरा देश गहरे शोक में है, इस तरह की घृणा और हिंसा को बढ़ावा देने वाली बर्बर मानसिकता के ख़िलाफ़ देश में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आश्वासन दिया किया है कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीय, राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे देश के वीर सैनिकों के परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। आने वाली पीढ़ियां उनकी वीरता को याद करेंगी। हम घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐसा समय है जब हम सभी को साथ आना होगा और भारत को मजबूत तथा सुरक्षित बनाने के अपने संकल्प को और बल प्रदान करना होगा।

शाह ने कहा, ‘‘मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि आइए हम राजनीति से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को बतायें कि हम साथ हैं। हम सबके लिये वतन के आगे कुछ नहीं है।’’

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।भाजपा ने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किये

 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के सभी नेताओं ने शुक्रवार को होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी को शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इटारसी में एक रैली को संबोधित करना था। जबकि शाह का ओडिशा और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक कार्यक्रम था। इन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

मोदी और शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रैलियां और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहसीआरपीएफ जवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे