लाइव न्यूज़ :

पुलवामा जैसे आतंकी हमलों पर रोक के लिए भारत पारित कराएगा UN में 33 साल से अटका मसौदा: अरुण जेटली

By भाषा | Updated: February 15, 2019 16:34 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमले में अब तक 49 जवान शहीद हो गए। इसके बाद दिल्ली में पीएम मोदी की अध्य़क्षता में सीसीएस की बैठक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा हमले के बाद दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सीसीएस की बड़ी बैठक होगी। तंकवाद की परिभाषा को लेकर एकराय नहीं बन पाने के कारण संयुक्त राष्ट्र में 1986 से अटका हुआ है

भारत अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद संबंधी मसौदा संधि को जल्द अंगीकार करने के लिये दबाव बनायेगा जो 1986 के बाद से संयुक्त राष्ट्र में लंबित है । वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शुक्रवार को यह बात बतायी ।

पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति :सीसीएस: की बैठक के बाद जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में पुलवामा आतंकवादी हमले के कारण उत्पन्न वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया और इस बारे में गहन विचार विमर्श किया गया।

1986 से अटका हुआ है यह संधि

उन्होंने कहा कि साथ ही संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के विषय पर मसौदा अंतरराष्ट्रीय संधि को अमलीजामा पहनाने के विषय पर पहल करना तय हुआ है। यह विषय आतंकवाद की परिभाषा को लेकर एकराय नहीं बन पाने के कारण संयुक्त राष्ट्र में 1986 से अटका हुआ है और यह मसौदा संधि 33 वर्षो से लागू नहीं की जा सकी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस विषय पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ चर्चा करेगा।

जेटली ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि विदेश मंत्रालय पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण रूप से अलग-थलग करने के लिये कूटनीतिक पहल आरंभ करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेना अध्यक्ष और सीआरपीएफ के डीजी भी शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफआतंकवादीजम्मू कश्मीरअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं