कर्नाटक में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:06 IST2021-01-31T19:06:48+5:302021-01-31T19:06:48+5:30

Pulse polio program started in Karnataka | कर्नाटक में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू

कर्नाटक में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू

बेंगलुरु, 31 जनवरी कर्नाटक में रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसके तहत अगले तीन दिन में पांच साल उम्र तक के 60 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी हैं।

चिक्कबल्लपुरा में एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि सरकारों द्वारा किए गए निवारक उपायों के कारण पिछले 11 वर्षों में भारत में पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में अभी भी पोलियो खत्म नहीं हुआ है।

सुधाकर ने कहा कोविड-19 टीकाकरण अभियान रविवार से चार दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा क्योंकि पल्स पोलियो कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को तैनात किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pulse polio program started in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे