लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार में खींचतान जारी, अशोक चव्हाण ने कहा- हम अलग हो जाएंगे, फड़नवीस बोले, सीएम ठाकरे “करारों” को स्पष्ट करें

By भाषा | Updated: January 27, 2020 17:34 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा, “उन्होंने हमें बताया कि हमें पहले यह लिखित में लेना होगा (शिवसेना से) कि सरकार को संविधान के दायरे में काम करना चाहिए और संविधान की प्रस्तावना का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। हमसे कहा गया कि हम यह उद्धव ठाकरे को बता दें।”

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने रविवार को नांदेड़ में एक सभा के दौरान कहा कि सोनिया गांधी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे।राज्य सरकार हर हाल में संविधान के दायरे में काम करेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना से लिखित में यह आश्वासन मांगा था कि महाराष्ट्र में सरकार संविधान के दायरे में काम करेगी।

राज्य के लोकनिर्माण मंत्री ने रविवार को नांदेड़ में एक सभा के दौरान कहा कि सोनिया गांधी ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे कि राज्य सरकार हर हाल में संविधान के दायरे में काम करेगी। चव्हाण ने कहा, “उन्होंने हमें बताया कि हमें पहले यह लिखित में लेना होगा (शिवसेना से) कि सरकार को संविधान के दायरे में काम करना चाहिए और संविधान की प्रस्तावना का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। हमसे कहा गया कि हम यह उद्धव ठाकरे को बता दें।”

ठाकरे ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस और राकांपा के सहयोग से प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाई थी। प्रदेश में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। चव्हाण ने कहा कि गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को यह भी बताया था कि अगर सरकार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करती है तो पार्टी को उससे अलग हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमने यह बात ठाकरे के बता दी थी। वह इससे सहमत थे और हमने सरकार बनाई।” चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि शिवसेना को महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार बनाने से पहले किए गए “करारों” को स्पष्ट करना चाहिए। फड़नवीस ने मीडिया से कहा, “गठबंधन में शामिल दलों को अगर विश्वास (शिवसेना पर) नहीं है तो शिवसेना सरकार में क्यों है?” 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारकांग्रेससोनिया गाँधीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी