लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में 49 जवानों को खोने के बाद CRPF ने कहा- न भूलेंगे, न माफ करेंगे, लेकर रहेंगे बदला

By धीरज पाल | Updated: February 15, 2019 14:02 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीए के काफिले पर आत्मघाती हमले में 44 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ ने ट्वीट करके शहीद जवानों के परिवार वालों के प्रति दुख व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ ने ट्वीट करके शहीद जवानों के परिवार वालों के प्रति दुख व्यक्त की। सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान से फेवर्ड ऑफ नेशन का दर्जा वापस लिया। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ट्वीट करके आतंकवादियों को चेतावनी दी है। सीआरपीएफ के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि हम नहीं भूलेंगे, नहीं छोड़ेंगे। पुलवामा हमले के बाद सीआरपीए का हमले पर यह पहला ट्वीट है। बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में 49 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। 

सीआरपीए ने ट्वीट किया कि हम नहीं भूलेंगे, नहीं छोड़ेंगे। पुलवामा हमले में मारे गए हमारे सैनिक भाईयों और उनके परिवारों के साथ हम खड़े हैं। इस हमले का हम बदला लेकर रहेंगे। 

पाकिस्तान से फेवर्ड ऑफ नेशन का दर्जा वापस लिया 

भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। 

बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में भारत की ओर से पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा वापस लेने का फैसला किया गया। इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय आगे की कार्रवाई करेगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में पुलवामा आतंकवादी हमले के कारण उत्पन्न वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया और इस बारे में गहन विचार विमर्श किया गया।

जेटली ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि विदेश मंत्रालय पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण रूप से अलग-थलग करने के लिये कूटनीतिक पहल आरंभ करेगा। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया