लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के लिए पुजारी को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने एक पुजारी को मंदिर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि उसने एक पुजारी के रूप में लोगों की उससे जुड़ी आस्था की भी परवाह नहीं की और पूजा स्थल को अपवित्र किया, जहां बच्चों को एक सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विजेता सिंह रावत ने कहा कि 76 वर्षीय पुजारी विश्व बंधु ने एक मंदिर के पवित्र परिसर के भीतर बच्चों के साथ अपराध किया और अगर ऐसे शिकारी को मुक्त कर दिया जाता है तो अदालत भी अपना कर्तव्य निभाने में विफल हो जाएगी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘सुनवाई के किसी भी चरण में कोई पछतावा व्यक्त नहीं किया गया था। इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों में, यदि उदारता दिखाई जाती है, तो यह अदालत उन बच्चों को नीचा दिखाएगी, जिन्होंने मामले को आगे बढ़ाने के लिए सभी बाधाओं का सामना किया है। इन पीड़ितों को भविष्य के लिए आहत किया गया है।’’

इसके अलावा, अदालत ने कहा कि ऐसे आदतन यौन शिकारियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि दोषी ने पुजारी के रूप में विश्वास की भी परवाह नहीं की और मंदिर को भी अपवित्र किया, जहां बच्चों को सुरक्षित होना चाहिए था।

अदालत ने अपने 16 जुलाई के आदेश में कहा, ‘‘यह देखते हुए कि लगभग सात और नौ वर्ष की आयु के नाबालिग बच्चों के साथ दोषी द्वारा बार-बार बलात्कार किया गया था, अपराधी की मानसिकता में भ्रष्टता और प्रवृत्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है, जो एक गंभीर स्थिति है।’’

अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और बलात्कार के लिए 50,000 रुपये और आपराधिक धमकी के लिए 10,000 रुपये के जुर्माने के साथ पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं