लाइव न्यूज़ :

चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी ने की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 18 जून राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा चप्पल से अपनी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी ने शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने आज बताया कि महिला ने मंदिर के पुजारी जगदीश की तीन चार लोगों की मौजूदगी में चप्पल से पिटाई कर दी थी। इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल होने के बाद जगदीश ने शुक्रवार को कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि पुजारी के बेटे की शिकायत पर सदर थाने में महिला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला ने भी पुजारी के खिलाफ मंदिर में उसके साथ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos