लाइव न्यूज़ :

पूजा समितियों ने पटनायक से दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई पर छूट देने की अपील की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 11:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 सितंबर ओडिशा के कटक जिले में दुर्गा पूजा की कई समितियों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई को लेकर छूट देने की अपील की है।

पूजा समितियों और कटक शहर शांति समिति ने शनिवार को मुख्यमंत्री से बात करने और दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई पर उनसे निजी तौर पर हस्तक्षेप की मांग करने का फैसला किया है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई चार फुट तक सीमित करने के राज्य सरकार के फैसले की शुक्रवार को घोषणा की। राज्य में कोविड-19 की स्थिति और जन स्वास्थ्य के हित को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

समितियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि वे मुख्यमंत्री से अपील करेंगे कि वह दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई पर अपने फैसले पर 16 सितंबर तक ‘‘पुनर्विचार’’ करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें 17 सितंबर तक मुख्यमंत्री से जवाब मिलने की उम्मीद है। समितियां आगे की कार्रवाई के लिए 17 सितंबर को फिर से बैठक करेंगी।’’

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एलान किया कि वह दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई सीमिति करने का फैसला वापस लेने की मांग करते हुए 13 सितंबर को कटक बंद का आयोजन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos