पुडुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश ही रहेगा: केन्द्रीय मंत्री
By भाषा | Updated: January 3, 2021 20:51 IST2021-01-03T20:51:58+5:302021-01-03T20:51:58+5:30

पुडुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश ही रहेगा: केन्द्रीय मंत्री
पुडुचेरी, तीन जनवरी केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के आरोप को खारिज कर दिया कि केन्द्र सरकार पुडुचेरी की केन्द्र शासित प्रदेश की पहचान को खत्म करके पड़ोसी राज्यों में इसके विलय की योजना बना रही है।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रेड्डी ने यहां भाजपा की क्षेत्रीय इकाई द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुडुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश ही रहेगा।
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री बेबुनियाद बयान दे रहे हैं कि केन्द्र सरकार पड़ोसी राज्यों में पुडुचेरी के विलय की योजना बना रही है।''
इससे पहले मुख्यमंत्री ने किशन रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें एक याचिका सौंपी जिसमें पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने और केन्द्र की ओर से वित्तीय मदद मुहैया कराने की गुहार लगाई गई है।
केन्द्रीय मंत्री ने उपराज्यपाल किरण बेदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।