लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में चालीस से भी अधिक वर्षों बाद कोई महिला मंत्री बनेगी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:00 IST

Open in App

पुडुचेरी, 25 जून एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा चार दशक से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी। मंत्रिमंडल का विस्तार 27 जून को होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंगलवार को सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

पुडुचेरी की गजट अधिसूचना में कहा गया कि ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार को मंत्रिमंडल में नियुक्ति देकर राष्ट्रपति को प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। लक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार तथा प्रियंगा एआईएनआरसी से हैं, जबकि नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं।

यह पहली बार है कि भाजपा के सदस्य केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसी तरह 41 वर्षों में पहली बार कोई महिला मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है।

पुडुचेरी में पिछली बार मंत्री बनने वाली महिला थी, दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई, जिन्होंने 1980-83 तक एम डी आर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए