लाइव न्यूज़ :

भाजपा नीत गठबंधन के सत्ता में आने पर पुडुचेरी का तमिलनाडु में विलय कर दिया जाएगा: नारायणसामी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:09 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 फरवरी पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को भाजपा, एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक गठबंधन को समर्थन नहीं देना चाहिए क्योंकि इन दलों को, संघ शासित प्रदेश का तमिलनाडु में विलय करने में कोई हिचक नहीं होगी।

नारायणसामी ने यहां एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने एआईएनआरसी और अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर मेरी सरकार को अलोकतांत्रिक और अनैतिक तरीके से साजिश कर के गिराया।”

उन्होंने कहा, “जून 2016 में मेरी सरकार बनने के पहले ही केंद्र सरकार ने मई में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उप राज्यपाल बना दिया था।”

उन्होंने कहा, “इससे यह स्पष्ट रूप से सिद्ध होता है कि राजग ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची थी।”

कांग्रेस नेता नारायणसामी ने विश्वास मत परीक्षण से पहले मुख्यमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा और उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

नारायणसामी ने कहा, “यदि किसी प्रकार भाजपा नीत गठबंधन सत्ता में आ गया तो संघ शासित प्रदेश के रूप में पुडुचेरी की अलग पहचान समाप्त हो जाएगी और तमिलनाडु के साथ इसका विलय कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस