लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी विस का सोमवार को विशेष सत्र

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:12 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 जनवरी पुडुचेरी विधानसभा का एक विशेष संक्षिप्त सत्र सोमवार को आहूत किया गया है। सत्र में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को रविवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधू ने सत्र बुलाया है।

विधानसभा का बजट सत्र पिछले साल जुलाई में करीब एक हफ्ते चला था।

विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले साल 25 जुलाई को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी।

विधानसभा में शिवकोलुंधू समेत कांग्रेस के विधायकों की संख्या 14 है।

वहीं द्रमुक के तीन विधायक हैं, एक निर्दलीय विधायक है, एआईएनआईसी (मुख्य विपक्षी) के सात सदस्य हैं और अन्नाद्रमुक के चार विधायक हैं तथा भाजपा के विधायकों की संख्या आज जी शंकर के निधन के बाद दो रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह