लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी वायरस मामले पुडुचेरी में कोविड-19 के 97 नए मामले

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 97 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,627 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बुधवार को बताया कि नए मामलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 74, कराईकल में 16, माहे में पांच और यानम में दो नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 923 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 189 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 734 लोग पृथक-वास में हैं।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 42 वर्षीय एक महिला की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,792 हो गई। इस दौरान 96 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,627 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.72 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.75 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,785 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,962 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 4.86 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 6.86 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार से तीन दिन तक नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए