लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: बेदी के खिलाफ एसडीए का प्रदर्शन तीन दिनों से जारी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:06 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 जनवरी पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) द्वारा उप राज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन जारी है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत अन्य नेताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और उन्होंने अपने हाथों में ‘बेदी को वापस बुलाने की’ अपील वाली तख्तियां ले रखी थीं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के मंत्री और विधायक समेत एसडीए से संबद्ध अन्य पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि द्रमुक इसका हिस्सा नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शुक्रवार से हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को नारायणसामी और अन्य प्रदर्शनकारी प्रदर्शन स्थल पर ही सोए थे।

हालांकि अन्नाद्रमुक और भाजपा ने इस प्रदर्शन को ‘ राजनीति से प्रेरित और पिछले साढ़े चार साल में चुनावी वादों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार की विफलता को छुपाने का प्रयास करार’ दिया है।

केंद्र ने यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया है।

एसडीए की योजना राज निवास के घेराव की थी लेकिन पुलिस ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे इससे एक किलोमीटर दूर मराइमलाई अदिगल सलाई में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सत्तारूढ़ एसडीए का आरोप है कि बेदी विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी देने में विफल रही हैं। इससे पहले भी पार्टी ने इसी तरह का प्रदर्शन फरवरी, 2019 में किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो