लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ एसडीए ने समय से पहले ही विरोध प्रदर्शन किया समाप्त

By भाषा | Updated: January 11, 2021 01:02 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 जनवरी पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) द्वारा उप राज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन तय समय से पहले ही रविवार को खत्म हो गया। प्रदर्शन खत्म करने के पीछे पोंगल उत्सव का हवाला दिया गया है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंगल त्योहार को देखते हुए प्रदर्शन की समय-सीमा चार दिन से घटाकर तीन दिन कर दी गई। प्रदर्शन की शुरुआत आठ जनवरी को हुई थी।

मुख्यमंत्री ने हालांकि कहा कि बेदी के खिलाफ अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को बेदी के पुडुचेरी छोड़ने की अपील के साथ हस्ताक्षर अभियान होगा और 29 जनवरी को विरोध प्रदर्शन का आयोजन होगा। वहीं नारायणसामी ने कहा कि 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच सत्तारूढ़ एसडीए की योजना एक दिन बंद की है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के मंत्री और विधायक समेत एसडीए से संबद्ध अन्य पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि द्रमुक इसका हिस्सा नहीं था। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शुक्रवार से हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को नारायणसामी और अन्य प्रदर्शनकारी प्रदर्शन स्थल पर ही सोए थे।

हालांकि अन्नाद्रमुक और भाजपा ने इस प्रदर्शन को ‘ राजनीति से प्रेरित और पिछले साढ़े चार साल में चुनावी वादों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार की विफलता को छुपाने का प्रयास करार’ दिया है। केंद्र ने यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया है।

एसडीए की योजना राज निवास के घेराव की थी लेकिन पुलिस ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे इससे एक किलोमीटर दूर मराइमलाई अदिगल सलाई में प्रदर्शन कर रहे थे।

सत्तारूढ़ एसडीए का आरोप है कि बेदी विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी देने में विफल रही हैं। इससे पहले भी पार्टी ने इसी तरह का प्रदर्शन फरवरी, 2019 में किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए