लाइव न्यूज़ :

देश भर में महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने के आरोप में पुडुचेरी निवासी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:04 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 दिसंबर बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी की तरह देश भर में घूम-घूम कर 20 से ज्यादा महिलाओं से शादी का वादा करके उन्हें कथित रूप से धोखा देने और उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में ठाणे पुलिस ने पुडुचेरी के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान प्राजीत जोगिश केजे ऊर्फ प्राजीत तयाल खालिद ऊर्फ प्राजीत टी.के. (44) के रूप में हुई है और वह पुडुचेरी के ओडतिंगम माही का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त डॉक्टर विनय कुमार राठौड़ ने पत्रकारों को बताया कि ठाणे शहर की रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत दर्ज करायी थी।

महिला ने कहा कि पिछले साल मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि उसने पैरिस में एक होटल बेचा है और उसका पैसा भारतीय रिजर्व बैंक में फंसा हुआ है। आरोपी ने उस पैसे को निकलवाने के एवज में महिला से 16.86 लाख रुपये लिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने महिला से दोगुनी राशि देने का वादा किया लेकिन उसके पैसे कभी नहीं लौटाए।

डीसीपी राठौड़ ने कहा कि कपूरबावड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ठाणे आए प्राजीत को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 20 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित देश भर में यही तरीका अपना कर करीब 26 महिलाओं को धोखा दिया है और उनसे करीब 2.58 करोड़ रुपये ठगे हैं।

राठौड़ ने कहा कि आरोपी ने इसी तरीके से अन्य कई लोगों को भी चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसके दो साथियों को भी तलाश रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह