लाइव न्यूज़ :

Covid-19: पुडुचेरी में कोरोना वायरस से पहली मौत, 71 वर्षीय बुजुर्ग ने केरल के अस्पताल में तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:00 IST

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक 5 मामले सामने आए हैं और अब यहां इस महामारी से पहली मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के चलते महिला की मौत हो गई।इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है।

कन्नूर/पुडुचेरी। पुडुचेरी के अतंर्गत आने वाले माहे क्षेत्र के एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की यहां के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के चलते मौत हो गई। पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है।

कन्नूर के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ के नारायण नाइक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शुरुआत में बुजुर्ग व्यक्ति ने बुखार आने पर थालास्सेरी के दो निजी अस्पतालों में इलाज कराया और उसके बाद यहां के पेरियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने संवाददाताओं से कहा, ''मरीज हमारे राज्य से नहीं था और कन्नूर इलाज कराने आया था। उसके सभी रिश्तेदार माहे में हैं।'' उन्होंने बताया कि मृतक के नौ सदस्यीय परिवार के जांच नमूनों में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

पुडुचेरी के अंतर्गत आने वाले माहे क्षेत्र की सीमाएं केरल के दो जिलों कन्नूर और कोझीकोड से सटी हैं। मंत्री ने बताया कि केरल और माहे की टीमों ने मिलकर मृतक के लगभग सभी संपर्कों का पता लगाया और 83 लोगों की सूची तैयार की है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत नाजुक थी और उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ ऐके जयश्री ने कहा कि मरीज हृदय संबंधी बीमारियों के साथ ही उच्च रक्तचाप से भी ग्रसित था। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को माहे के नजदीक थालास्सेरी के निजी अस्पताल में ले जाया गया था और फिर तेज बुखार होने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जयश्री ने कहा कि यह साफ नहीं है कि उन्हें संक्रमण कहां हुआ।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया