लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 26 मौत दर्ज की गईं

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:18 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 महामारी से एक दिन में सबसे ज्यादा 26 मरीजों की जान गई जबकि 1633 नए मामले भी सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71709 हो गई है।

प्रदेश में 26 और मरीजों की मौत के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 965 हो गया है।

इससे पहले आठ मई को प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 19 मरीजों की मौत हुई थी।

विभाग के मुताबिक पुडुचेरी क्षेत्र में 22 मरीजों की मौत हुई जबकि कराईकल में दो, माहे और यनम में एक-एक मरीज की जान गई। मृतकों में से 13 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सुबह 10 बजे खत्म हुए बीते 24 घंटों के दौरान कुल 9022 नमूनों की जांच की गई और प्रदेश में अब तक कुल 8.56 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसके मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 14034 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि बीते 24 घंटों में 1158 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए। प्रदेश में अब तक कुल 56710 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?