लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: रंगासामी ने सरकार गठन का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, तीन मई पुडुचेरी में एआईएनआरसी के नेता रंगासामी ने सोमवार को उपराज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया।

एआईएनआरसी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को विधानसभा चुनाव में 30 में से 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

रंगासामी ने इस संबंध में राजनिवास में उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात कर समर्थन पत्र पेश किया।

उपराज्यपाल ने बताया कि रंगासामी ने उन्हें बताया है कि वह शपथ ग्रहण के दिन और समय के बारे में जानकारी देंगे।

उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान मन्नाडीपेट विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमससिवायम और भाजपा के प्रतिनिधि निर्मल कुमार सुराना भी रंगासामी के साथ थे।

इससे पहले, आज दिन में रंगासामी को एआईएनआरसी विधायक दल का नेता चुना गया।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि सात या नौ मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी को 10 सीटों पर जीत मिली है जबकि छह सीटों पर भाजपा विजयी हुई।

कांग्रेस के खाते में दो सीटें आई हैं जबकि उसके सहयोगी दल द्रमुक को छह सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा छह सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है।

पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत के लिये 16 सदस्यों की जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया