लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी : राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के बंद का आंशिक असर

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:16 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 अक्टूबर पुडुचेरी में स्थानीय निकाय चुनावों को अधिसूचित करने में राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा कथित तौर पर 'भ्रम' की स्थिति पैदा करने के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष जनतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) द्वारा सोमवार को आहूत बंद का आंशिक असर देखने को मिला।

केन्द्र शासित प्रदेश में सूर्योदय से सूर्यास्त तक किए गए बंद के दौरान सभी निजी स्वामित्व वाली अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर चलने वाली बसें सड़कों पर नहीं दिखीं जबकि सरकारी स्वामित्व वाली बसों का संचालन प्रतिदिन की भांति सामान्य रहा। इस दौरान शहर और उसके आस-पास के इलाकों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा बड़े-बड़े बाजार भी बंद रहे।

ऑटो रिक्शा सामान्य दिनों की तरह चले जबकि निजी स्कूलों और कॉलेजों के अलावा अन्य निजी शिक्षण संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया। सरकारी शिक्षण संस्थानों में सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन हुआ। लेकिन, छात्रों की उपस्थिति कम ही रही।

कांग्रेस, द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), वीसीके(विदुथलाई चिरुथाईगल काची) और वाम दलों सहित विपक्षी दलों के स्वयंसेवकों ने एक रैली निकाली और विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य चुनाव आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण का कोटा निर्धारित किए बिना नगर निकायों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने का कड़ा विरोध किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने मराई मलाई आदिगल सलाई नामक जगह पर एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया जिसमें चुनाव आयोग की कथित 'असंवैधानिक और अस्वीकार्य' कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताई। नारायणसामी ने चुनाव आयोग पर वैधानिक और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आरोप लगाया।

इस बीच, चुनाव आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से निकाय चुनावों की प्रक्रिया को शुरू करने वाली वैधानिक अधिसूचना जारी की।

राज्य चुनाव आयुक्त रॉय पी थॉमस ने पुडुचेरी क्षेत्र में पुडुचेरी और ओलगरेट नगर पालिकाओं के लिए दो नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन