लाइव न्यूज़ :

उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ जारी है पुडुचेरी के मंत्री का धरना

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 जनवरी पुडुचेरी के कल्याण मंत्री एम. कंडास्वामी सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। वह अपने विभाग से जुड़ी योजना संबंधी फाइलों को मंजूरी देने में उप राज्यपाल किरण बेदी द्वारा कथित विलंब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही उन्होंने विधानसभा परिसर में एकाएक धरना शुरू कर दिया, वहां के गलियारे में रात गुजारी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने बेदी को विभिन्न प्रस्तावों की 15 फाइलें भेजी थीं जिनके बारे में कहा था कि उनसे चर्चा के बाद फाइलों का निपटारा किया जाए।

कंडास्वामी ने संवाददाताओं को बताया कि बेदी ने उनसे कहा कि इन मामलों पर वह संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद बैठक की तारीख बताएंगी।

बेदी के रूख से नाराज मंत्री धरने पर बैठ गए।

मुख्यमंत्री वी.नारायण सामी ने सोमवार को कंडास्वामी से मुलाकात की और बेदी पर हमला बोला और कहा कि वह हदें पार कर रही हैं तथा पुडुचेरी के बजट में मंजूरी प्राप्त योजनाओं को बाधित कर रही हैं।

मंत्री के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बेदी को मंजूरी के लिए जो भी प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं उन्हें या तो ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है या फिर सरकार को लौटा दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर