लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: योजनाओं को मंजूरी देने में बेदी की ओर से कथित देरी के खिलाफ मंत्री का धरना जारी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:48 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 जनवरी पुडुचेरी के मंत्री एम कंडासामी का उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। मंत्री का आरोप है कि बेदी 15 योजनाओं को अपनी मंजूरी देने में देरी कर रही हैं।

कल्याण मंत्री कंडासामी ने कहा विधानसभा के गलियारे में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक बेदी हाल ही में पेश की गईं फाइलों को मंजूरी नहीं दे देतीं, तब तक वह अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

इसके अलावा कंडासामी ने बेदी से 10,000 और लोगों को वृद्धावस्था पेंशन देने, आदि द्रविडर परिवारों को दी जाने वाली आवासीय रियायत को चार लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने तथा सरकार द्वारा संचालित एएफटी मिल, श्री भारती मिल और स्वदेशी कपास मिल को दोबारा खोलने का अनुरोध किया था।

उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वे इस मामले में दखल देते हुए बेदी को योजनाओं को मंजूरी देने का निर्देश दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र