लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के मंत्री ने मंत्री पद और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:40 IST

Open in App

पुडुचेरी, 25 जनवरी पुडुचेरी के लोक निर्माण विभाग मंत्री ए नम:शिवायम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने के बाद उन्होंने सोमवार को मंत्री पद और विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

नम:शिवायम के अलावा कांग्रेस के एक अन्य विधायक ई थीप्पैनाथन ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और दोनों ने विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंदु के कार्यालय जाकर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

इसके साथ ही 30 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के अब 12 सदस्य रह गए हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल या मई में पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल में नंबर दो की हैसियत रखने वाले नम:शिवायम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले पुडुचेरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की थी कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए नम:शिवायम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नम:शिवायम और थीप्पैनाथन ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय जाकर उन्हें त्यागपत्र सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच