पुडुचेरी की उप राज्यपाल ने पैरालंपिक में रजक पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:49 IST2021-08-29T16:49:49+5:302021-08-29T16:49:49+5:30

Puducherry Lt Governor congratulates Bhavinaben Patel on winning Rajak medal in Paralympics | पुडुचेरी की उप राज्यपाल ने पैरालंपिक में रजक पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल को बधाई दी

पुडुचेरी की उप राज्यपाल ने पैरालंपिक में रजक पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल को बधाई दी

पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने तोक्यो पैरालंपिक में टेबिल टेनिस स्पर्धा में रजक पदक जीतने वाली खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को रविवार को बधाई दी। उप राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भाविनाबेन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है और देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वह इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए पटेल को सलाम करती हैं। भाविनाबेन पटेल को तोक्यो खेलों की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को यहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह ऐतिहासिक रजत पदक के साथ पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं। चौंतीस साल की भाविनाबेन दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11, 5-11, 6-11 से हार गईं। वह हालांकि भारत को मौजूदा पैरालंपिक खेलों का पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry Lt Governor congratulates Bhavinaben Patel on winning Rajak medal in Paralympics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :TokyoChinaचीन