पुडुचेरी की उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:08 IST2021-12-04T19:08:18+5:302021-12-04T19:08:18+5:30

Puducherry Lt Governor and Chief Minister condoled the death of Rosaiah | पुडुचेरी की उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया

पुडुचेरी की उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया

पुडुचेरी, चार दिसंबर पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल के. रोसैया के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।

अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें रोसैया के निधन का समाचार पाकर दुख हुआ। उन्होंने कहा कि विभिन्न उच्च पदों पर कार्य के दौरान रोसैया हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहे।

सुंदरराजन ने कहा, “मैं उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति दुख और सांत्वना व्यक्त करती हूं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि रोसैया अपनी सादगी और सदाचार के लिए जाने जाते थे। उन्होंने रोसैया के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry Lt Governor and Chief Minister condoled the death of Rosaiah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे