लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में लॉकडाउन दो जनवरी तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को दो जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

आपदा प्रबंधन समिति की राज्य कार्यकारिणी समिति (एसईसी) ने बुधवार रात लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।

एसईसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब केंद्र शासित प्रदेश में कोविड​-19 के नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है, फिर भी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है और इसलिए लॉकडाउन को दो जनवरी की आधी रात तक बढ़ा दिया गया है।

रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। हालांकि क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) पर रात के कर्फ्यू में पूरी तरह से ढील दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए साल के मौके पर 30 दिसंबर, 31 दिसंबर को और एक जनवरी को रात के कर्फ्यू में देर रात दो बजे तक ढील दी जाएगी।

सामाजिक मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे लेकिन उन्हें 24 दिसंबर, 30 और 31 दिसंबर तथा एक 1 जनवरी को अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसमें कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी रहेगा।

रेस्तरां, होटल, बार और शराब की दुकानों और आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कामकाज को संचालित करने की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन