लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी ने करुणानिधि के नाम पर स्कूली छात्रों के लिए नि:शुल्क जलपान योजना शुरू की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:16 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 नवंबर कांग्रेस शासित पुडुचेरी ने बृहस्पतिवार को दिवंगत द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि के नाम पर स्कूली छात्रों के लिए नि:शुल्क जलपान की योजना शुरू की। सरकार का कहना है कि यह राज्य के अधिकारों को सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों के लिए एक "श्रद्धांजलि" है।

कई मुद्दों पर उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ मतभेद रखने वाले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि संविधान केंद्र को विपक्ष शासित राज्यों के प्रशासन में हस्तक्षेप करने की अनुमति कभी नहीं देगा।

नारायणसामी ने कहा कि पड़ोसी तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि पुडुचेरी और विशेष रूप से दलित और हाशिये के लोगों के विकास में दिलचस्पी रखते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "वह केंद्र में गठबंधन शासन और राज्य स्तर पर स्वायत्त शासन की अवधारणा के हिमायती थे।’’

तमिलनाडु के वरिष्ठ द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य आरएस भारती ने औपचारिक रूप से "डॉ. कलइगनार मु करुणानिधि कलई सितरूंडी थिट्टम’’ (डॉ. कलइगनर एम करुणानिधि जलपान योजना) का उद्घाटन किया, जिससे 419 सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में लगभग 80,000 छात्रों को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां