लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी सरकार ने लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाया, पाबंदी में कुछ ढील

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ जून पुडुचेरी सरकार ने सात जून मध्यरात्रि से 14 जून तक एक और सप्ताह के लिए मौजूदा लॉकडाउन को बढ़ा दिया है लेकिन साथ ही कई पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की।

केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद ये घोषणा की गयी है। सचिव (राहत और पुनर्वास) और पुडुचेरी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव द्वारा सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कहा गया कि कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। मौजूदा आदेश में शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है।

आदेश में कहा कि शराब दुकानों पर कम से कम लोग आएं इसके लिए केंद्रशासित प्रदेश के भीतर शराब की होम डिलेवरी की अनुमति भी दी गयी है। माल ढोने वाले वाहन, बस, ऑटो, टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन का सुबह पांच बजे से परिचालन हो सकेगा। पार्क, उद्यान और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। वहीं सुबह की सैर करने वालों को पूर्वाह्न पांच बजे से नौ बजे तक समुद्र तट पर टहलने की इजाजत होगी।

आदेश के मुताबिक शादी समारोह में अधिकतम 25 लोग हिस्सा ले सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार और अन्य समारोह में अधिकतम 20 लोग हो सकते हैं। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक सब्जियों और फलों की बिक्री की इजाजत होगी। सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सुबह पांच से शाम पांच बजे तक कार्य हो सकेगा लेकिन एसी को बंद रखना होगा। जरूरी सेवाओं, दूध की दुकानों और चिकित्सा सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल