लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी चुनाव : राजग के घटक के रूप में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा एआईएनआरसी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:33 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ मार्च भाजपा ने मंगलवार को ऐलान किया कि पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल के रूप में एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। केन्द्र शासित प्रदेश में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होना है।

गठबंधन की बातचीत के बाद पुडुचेरी के भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराना ने पत्रकारों को बताया कि एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा के बीच सहमति बनी है। रंगासामी नीत पार्टी (एआईएनआरसी) को 16 सीटें दी गई हैं जबकि बाकी 14 सीटें भाजपा और अन्नाद्रमुक के हिस्से में आयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पार्टियां (भाजपा और अन्नाद्रमुक) आपस में मिलकर सीटों की संख्या पर फैसला करेंगी।’’

सुराना ने कहा, ‘‘राजग यहां अपने सबसे सफल और लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी और पुडुचरी में गठबंधन का नेतृत्व रंगासामी करेंगे।’’

यह पूछने पर कि गठबंधन की ओर से किसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय किया गया है, सुराना ने कहा कि यह चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में तय होगा।

रंगासामी ने दावा किया कि एआईएनआरसी नीत राजग पुडुचेरी में चुनाव जीतेगा और केन्द्र शासित प्रदेश में सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी संख्या में सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे। एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा, यहां सभी राजग के घटक हैं।’’

भाजपा की पुडुचेरी इकाई के उपाध्यक्ष वी. सामीनाथन और केन्द्र शासित प्रदेश में अन्नाद्रमुक के सचिव ए. अनबलगन भी पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनितिन नबीन के बाद बिहार में एक और बदलाव, संजय सरावगी होंगे प्रदेश अध्यक्ष

भारत“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

कारोबारअब तक 17.24 लाख टोकन से 87 लाख टन धान की खरीदी, किसानों  को 7 हजार 771 करोड़ रुपए का भुगतान 

क्रिकेटBBL 2025: आईपीएल ऑक्शन से पहले धमाका, 59 गेंद, 102 रन, 9 चौके और 6 छक्के, कल टिम सीफर्ट पर करोड़ों की बारिश?

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai Civic Body Polls Date: मुंबई नगर निकाय चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन आएंगे नतीजे

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

भारतराजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल