लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी चुनाव : राजग के घटक के रूप में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगा एआईएनआरसी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:27 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ मार्च पुडुचेरी में विपक्षी एआईएनआरसी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को भाजपा और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन कर लिया और भरोसा जताया कि गठबंधन चुनाव में विजयी होगा।

भाजपा ने कहा कि मोर्चे के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का निर्णय चुनाव के बाद किया जाएगा।

इस केंद्र शासित प्रदेश में 30 सीटों के लिए मतदान छह अप्रैल को एक चरण में होगा।

तीनों पार्टियों के बीच बनी सहमति के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें अन्य दो घटक दलों को आवंटित की जाएगी।

इससे पहले, कहा जा रहा था मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का मुद्दा एआईएनआरसी को परेशान कर रहा है, जिसके कार्यकर्ता चाहते थे कि उसके संस्थापक रंगासामी को इसके लिए घोषित किया जाए क्योंकि भाजपा नेता एवं वी नारायणसामी सरकार में पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमशिवायम को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा था।

इसके बाद, रंगासामी की 'चुप्पी' ने राजग गठबंधन पर सवालिया निशान लगा दिया था, हालांकि एआईएनआरसी, भाजपा और अन्नाद्रमुक कई मुद्दों पर एक साथ थे और यहां तक ​​कि 2019 का लोकसभा चुनाव का सामना सहयोगी के रूप में किया था।

2016 का चुनाव एआईएनआरसी, भाजपा और अन्नाद्रमुक ने अपने अपने दम पर लड़ा था। एआईएनआरसी ने आठ सीटें जीतीं थीं और अन्नाद्रमुक ने चार जबकि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

हालांकि, तीनों दलों ने गठबंधन में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन फिर हार गए।

मंगलवार को, भाजपा ने घोषणा की कि एआईएनआरसी पुडुचेरी में राजग के घटक के रूप में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन की बातचीत के बाद केंद्र शासित प्रदेश के भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा के नेताओं द्वारा बातचीत हुई। भाजपा और अन्नाद्रमुक को शेष 14 सीटें आवंटित की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों दल (भाजपा और अन्नाद्रमुक) इनमें से अपने लिए सीटों की संख्या तय करेंगे।"

सुराना ने कहा, ‘‘राजग यहां सबसे सफल और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव का सामना करेगा और पुडुचेरी में गठबंधन का नेतृत्व रंगासामी द्वारा किया जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है, सुराना ने कहा कि यह चुनाव के बाद उस समय के विधायक दल द्वारा तय किया जाएगा।

रंगासामी ने दावा किया कि एआईएनआरसी की अगुवाई में राजग केंद्र शासित प्रदेश में अगली सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगे। एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा यहां राजग के घटक हैं।’’

पुडुचेरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामिनाथन और पुडुचेरी अन्नाद्रमुक सचिव ए अनबालगन भी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो