लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेनतीजा, मुख्यमंत्री का विपक्ष के पास 11 विधायक होने का दावा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 23:53 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 फरवरी पुडुचेरी में उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन द्वारा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार रात हुई सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेनतीजा रही।

बैठक के दौरान आगे की रणनीति पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका और बहुमत साबित करने से एक दिन पहले बैठक करने का संकल्प लिया गया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद नारायणसामी ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में नामित किए गए तीनों (भाजपा) विधायकों को विश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस तरह विपक्ष के पास 14 नहीं बल्कि 11 विधायकों का संख्याबल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर विधि विशेषज्ञों की सलाह लेंगे।

पिछले महीने से दो मंत्रियों सहित चार विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार संकट का सामना कर रही है।

पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल सौंदरराजन ने 22 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिस दौरान विश्वास मत के जरिए नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित होगा।

पुडुचेरी की 33 सदस्यीय विधानसभा में अभी 28 सदस्य ही हैं, जिनमें कांग्रेस के 10 सदस्य हैं और इनमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं। कांग्रेस के गठबंधन साझेदार द्रमुक के तीन सदस्य तथा माहे क्षेत्र से एक निर्दलीय विधायक का भी नारायणसामी नीत सरकार को समर्थन प्राप्त है। वहीं, विपक्षी दलों के 14 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए