लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी निकाय चुनाव: अदालत ने नामांकन दाखिल करने की अवधि चार अक्टूबर तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:15 IST

Open in App

चेन्नई, 29 सितंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि को चार अक्टूबर तक बढ़ा दिया।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पी डी अदिकेशवालु की पीठ ने पुडुचेरी से निर्दलीय विधायक जे प्रेगेस कुमार की जनहित याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए समय अवधि में विस्तार किया।

याचिका में इस साल 23 अगस्त को जारी एक अधिसूचना और पुडुचेरी राज्य चुनाव आयुक्त की 22 सितंबर की एक प्रेस विज्ञप्ति को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पांडिचेरी नगर पालिका अधिनियम की धारा 9 एवं संबंधित अन्य नियमों के अनुसार अनुसूचित जातियों के लिए सीटों के आरक्षण का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया।

निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर है।

पीठ ने याचिकाकर्ता की शिकायत का निपटारा होने के मद्देनजर नामांकन दाखिल करने की अवधि बढ़ाकर चार अक्टूबर की। मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!