लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:54 IST

Open in App

(शीर्षक में बदलाव और अतिरिक्त सामग्री के साथ रिपीट)

पुडुचेरी, 22 फरवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को विश्वासमत पेश किए जाने के बाद मत विभाजन से पूर्व उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपने इस्तीफा सौंप दिये।

विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने सदन से इसलिए बहिर्गमन इसलिए किया, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधु ने उनकी यह बात नहीं सुनी कि विश्वास मत के दौरान केवल निर्वाचित सदस्यों के पास मतदान करने का अधिकार होता है।

उनका इशारा भाजपा द्वारा नामित तीन सदस्यों की ओर था।

उन्होंने कहा, ‘‘ विधानसभा अध्यक्ष ने हमारी यह बात नहीं मानी कि केवल निर्वाचित सदस्यों को मतदान का अधिकार है। इसलिए हमने सदन से बहिर्गमन किया और उप राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया।’’

नारायणसामी ने कहा कि उनकी सरकार का समर्थन करने वाले, कांग्रेस और द्रमुक विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक भी उनके साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना उप राज्यपाल का फैसला होगा।

नारायणसामी ने हालांकि उनकी आगे की रणनीति को लेकर किए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गौरतलब है कि कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान