पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने अनशन के अंत में कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं
By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:01 IST2020-12-19T00:01:53+5:302020-12-19T00:01:53+5:30

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने अनशन के अंत में कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं
पुडेचरी, 18 दिसंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में शुक्रवार को अपना एक दिन का अनशन समाप्त होने के बाद तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं।
अनशन कार्यक्रम का आयोजन सत्तारूढ़ कांग्रेस ने किया।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले अनशन में भाग लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा पारित किए गए विधयेक लोकतांत्रिक नियमों और संसद की परंपराओं के खिलाफ हैं तथा पूरी तरह से किसानों के विरुद्ध हैं, इनसे सिर्फ कॉरपोरेट को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र जब तक किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों को निरस्त नहीं कर देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।