लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 20 दिसंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी।

यहां मृतक किसानों की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र को तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस ले लेना चाहिए और आंदोलनकारी किसानों की मांग मान लेनी चाहिए कि कानून बिना शर्त निरस्त किये जाएं।

नारायणसामी ने कहा कि वर्तमान प्रदर्शन के दौरान 30 से अधिक किसानों ने जान गंवायी है।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत लोगों ने इन कानूनों की निंदा करते हुए नारे लगाये।

यहां हाल ही में कांग्रेस द्वारा आयोजित उपवास के दौरान कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां फाड़ने को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए अन्नाद्रमुक ने ए अनबलगन ने कहा कि नारायणसामी दोहरा खेल खेलने के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह नारायणसामी और कांग्रेस ही हैं जिन्होंने जीएसटी और डीबीबी एवं केंद्र की अन्य योजनाओं का स्वागत किया लेकिन बाद में नारायणसामी ने इन केंद्रीय कदमों का विरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos