लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने मुफ्त चावल योजना के लिए डीबीटी के माध्यम से नकद भुगतान की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:37 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 फरवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार प्रत्येक बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार के बैंक खाते में गत पांच महीने के मुफ्त चावल की कीमत के बराबर करीब तीन हजार रुपये जमा करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)के तहत नकद भुगतान करने के कल्याण मंत्री एम कंडासामी के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव की फाइल उपराज्यपाल किरण बेदी को मंजूरी के लिए भेजी गई है ।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक खातों में राशि वितरित करने के लिए सरकारी आदेश जारी किया जाएगा।

इस पर 52.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 1,76,134 परिवारों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन हाल ही में विधानसभा के पटल पर की गई घोषणा के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी