पुडुचेरीः मुख्यमंत्री ने मछुआरों को नकद राशि प्रदान करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:18 IST2021-05-26T20:18:00+5:302021-05-26T20:18:00+5:30

Puducherry: Chief Minister announced to provide cash to fishermen | पुडुचेरीः मुख्यमंत्री ने मछुआरों को नकद राशि प्रदान करने की घोषणा की

पुडुचेरीः मुख्यमंत्री ने मछुआरों को नकद राशि प्रदान करने की घोषणा की

पुडुचेरी, 26 मई पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश में 15,983 मछुआरों के परिवारों में से प्रत्येक को 5,500 रुपये नकद राहत के रूप में दिए जाएंगे क्योंकि मछली पकड़ने पर मौजूदा प्रतिबंध के दौरान मछुआरे बेरोजगार हैं।

यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रशासन मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग के माध्यम से राहत राशि के तौर पर करीब 8.79 करोड़ रुपये वितरित करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्रों में 15 अप्रैल से 14 जून तक 61 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि माहे क्षेत्र में प्रतिबंध एक जून से 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

राहत राशि का उद्देश्य प्रतिबंध अवधि के दौरान मछुआरों की आर्थिक मुश्किलों को कम करना और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा महामारी की स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों से राहत प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry: Chief Minister announced to provide cash to fishermen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे