लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:09 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 फरवरी पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंधू ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले शिवकोलुंधू के भाई ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को भेजे गये त्यागपत्र में कांग्रेस नेता शिवकोलुंधू ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं।

बाद में शिवकोलुंधू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को संबोधित अपना त्यागपत्र विधानसभा सचिव को सौंप दिया है।

शिवकोलुंधू, 2016 के विधानसभा चुनाव में लॉसपेट सीट से निर्वाचित हुए थे।

इस बीच, शिवकोलुंधू के भाई वीपी रामलिंगम कराईकल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। शाह वहां एक जनसभा को संबोधित करने गये थे।

पूर्व द्रमुक विधायक के. वेंकटेश और पूर्व कांग्रेस विधायक एल लक्ष्मीनारायणन भी शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। इन दोनों विधायकों ने 21 फरवरी को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

विधायकों के इस्तीफों के बाद 22 फरवरी को वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली पुडुचेरी सरकार गिर गई थी।

पुडुचेरी में वर्तमान में राष्ट्रपति शासन लागू है। विधानसभा चुनाव के तहत यहां छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग