लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: विश्वास मत हारने के बाद, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 14:25 IST

Open in App

(शीर्षक में बदलाव और अतिरिक्त सामग्री के साथ रिपीट)

पुडुचेरी, 22 फरवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को विश्वासमत में सरकार की हार के बाद उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने सदन से इसलिए बहिर्गमन इसलिए किया, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधु ने उनकी यह बात नहीं सुनी कि विश्वास मत के दौरान केवल निर्वाचित सदस्यों के पास मतदान करने का अधिकार होता है।

उनका इशारा भाजपा द्वारा नामित तीन सदस्यों की ओर था।

उन्होंने कहा, ‘‘ विधानसभा अध्यक्ष ने हमारी यह बात नहीं मानी कि केवल निर्वाचित सदस्यों को मतदान का अधिकार है। इसलिए हमने सदन से बहिर्गमन किया और उप राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा सौंप दिया।’’

नारायणसामी ने कहा कि उनकी सरकार का समर्थन करने वाले, कांग्रेस और द्रमुक विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक भी उनके साथ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा स्वीकार करना या नहीं करना उप राज्यपाल का फैसला होगा।

नारायणसामी ने हालांकि उनकी आगे की रणनीति को लेकर किए सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गौरतलब है कि कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए