मुंबई में सार्वजनिक शौचालय ढहा, एक घायल

By भाषा | Updated: August 18, 2021 15:50 IST2021-08-18T15:50:34+5:302021-08-18T15:50:34+5:30

Public toilet collapses in Mumbai, one injured | मुंबई में सार्वजनिक शौचालय ढहा, एक घायल

मुंबई में सार्वजनिक शौचालय ढहा, एक घायल

मुंबई के पोइसर इलाके में बुधवार की सुबह एक सार्वजनिक शौचालय ढह गया और इस हादसे में 28 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौचालय में फंसे तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने कहा कि पोइसर में बिहारी टेकड़ी रोड पर कमलेश कंपाउंड में एक चॉल में स्थित शौचालय की दीवारें और छत सुबह आठ बजे ढह गई। उन्होंने कहा कि उसमें चार लोग फंसे थे, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले सभी को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Public toilet collapses in Mumbai, one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे