लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई से जनता त्रस्त : रालोद

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:14 IST

Open in App

मेरठ, तीन नवंबर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता सुरेन्द्र शर्मा ने केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता काफी मुश्किलें झेल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है, जब डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं।

(रालोद) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक शर्मा ने कहा कि बीते दिनों व्यावसायिक सिलेंडर पर 266 रुपये बढ़ाकर इस सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। रालोद नेता ने आगामी दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम और बढ़ने की आशंका जतायी।

उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमत पर दिखाई दे रहा है, इस कारण महंगाई चरम सीमा पर है। ऐसे में जनता त्योहार कैसे मनाए? उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नीत सरकार किसान और आम जनता के विकास को लेकर सिर्फ दावे करती है। लेकिन, महंगाई ने लोगों को कोरोना वायरस की तरह जकड़ रखा है।’’

रालोद नेता ने कहा कि कई राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार का यही अर्थ है कि जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ‘वोट की चोट’ से इस सरकार को महंगाई का माकूल जवाब देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे